पवन सिंह का भोजपुरी गाना इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। पवन सिंह का नया गाना ‘बबुआन’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गानें चांदनी सिंह की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘बबुआन’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने में पवन सिंह की दमदार आवाज, शिल्पी राज की मधुर गायकी और चांदनी सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ने मिलकर इसे सुपरहिट बना दिया है।
इस गाने को चार महीने में ही 65 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शकों को पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी हमेशा पसंद आई है और इस गाने में उनकी केमिस्ट्री को भी खूब सराहा जा रहा है।
- पवन सिंह ने दी है इस गाने में अपनी आवाज
- पवन सिंह के साथ शिप्ली राज ने गाया है गाना
- पवन सिंह और चांदनी सिंह का जलबा छाया
पवन सिंह का भोजपुरी गाना बबुआन
गाने में चांदनी सिंह की अदाएं और डांस मूव्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति ने गाने को और भी खास बना दिया है। दर्शकों ने उनके लुक और एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ की है।
‘बबुआन’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का है जिसे रोहित सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं और इसे रजनीश मिश्रा ने निर्देशित किया है। फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी और दर्शकों को इसकी कहानी, निर्देशन और गाने बहुत पसंद आए।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी गाना बबुआन जो कि फिल्म सूर्यवंशम का है वह अपने रीलीज के बाद से ही दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। दर्शकों ने ‘बबुआन’ गाने को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया है और इसकी तारीफ की है। गाने के बोल, संगीत और परफॉर्मेंस ने इसे एक सुपरहिट गाना बना दिया है। पवन सिंह के फैंस इस गाने पर झूमने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं।