Pakhi Hegde Husband And Family: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने अपनी मेहनत और अभिनय से भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इंडस्ट्री में ग्लैमरस इमेज होने के बावजूद पाखी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती आई हैं।
अभिनेत्री ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने इंडस्ट्री काफी योगदान दिया है। इस वजह से पाखी को आज भी भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है जो मोनालिसा के समय की हैं।
Pakhi Hegde Husband And Family
जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत में उमेश हेगड़े (Umesh Hegde) से शादी की थी। हालांकि समय के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।

पाखी हेगड़े दो बेटियों आशना (Aashna) और खुशी (Khushi) की माँ हैं। दोनों बेटियों की परवरिश पाखी ने खुद की है और अपने करियर के साथ-साथ एक माँ की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।
निजी जिंदगी पर चुप्पी क्यों?
अपनी निजी जिंदगी पर पाखी हेगड़े ज्यादा बात नहीं करती हैं। इस वजह से कई बार उनसे इसका कारण जानने की कोशिश की गई। एक इंटरव्यू में पाखी ने बताया कि निजी कारणों से उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की बातें पब्लिक में साझा नहीं कीं। वह चाहती थीं कि उनके बच्चे इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर रहें।
Pakhi Hegde Filmy Career
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल “मैनो या न मैनो” से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और सुपरस्टार मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ कई हिट फिल्में दीं। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म “Bairi Piya” थी, जिसने उन्हें इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

करियर के शुरुआती दौर में पाखी हेगड़े ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। यह फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्में मानी जाती है। इनमें Ganga Devi, Pyar Mohabbat Zindabad और Dharam Ke Saudagar जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने न केवल भोजपुरी बल्कि मराठी और हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।
पाखी हेगड़े की अदाकारी में अभिनय और खूबसूरती का अनोखा मेल देखने को मिलता है। पाखी जबतक इंडस्ट्री में रहीं, उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आज भी दर्शक पाखी के गानों और फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।
पाखी हेगड़े को उनके दमदार अभिनय और ग्लैमरस लुक के लिए कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अलग-अलग भाषाओं में काम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया। आज भी पाखी का नाम इंडस्ट्री में एक सम्मानित और सफल अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है।






