Bhojpuri Actor Nirahua Wife: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी है। फिल्म इंडस्ट्री से होते हुए आज दिनेश लाल यादव एक सांसद हैं और समाज सेवा का काम कर रहे हैं।
दिनेश लाल यादव की निजी जिंदगी की बात करें तो सोशल मीडिया या फिर अन्य जगह पर इस बारे में कम ही जानकारी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टरवां गांव के रहने वाले दिनेश लाल यादव की पत्नी को लेकर लोगों के अंदर ज्यादा उत्सुकता रहती है। ज्यादातर उनके फैंस को नहीं पता है कि दिनेश लाल यादव की पत्नी का असली नाम क्या है?
दिनेश लाल यादव की पत्नी कौन हैं?
आम्रपाली दुबे के साथ लंबे समय से काम करने के कारण भोजपुरी के ज्यादातर फैंस मानते हैं कि आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी हैं। लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। आम्रपाली दुबे अभी सिंगल हैं और एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ की को-स्टार हैं जो भोजपुरी फिल्मों में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है और सोशल मीडिया पर निरहुआ की पत्नी काम ही एक्टिव रहती हैं। इसलिए मनसा देवी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी
निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा ऑन‑स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने निरहुआ हिंदुस्तानी (2014) के साथ शुरुआत की और इसके बाद निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और फिर Nirahua Hindustani 3 जैसी बड़ी हिट फिल्मों में साथ काम किया।
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी धमाल मचा देती है। Dilwa Mein Hola Gudgudiya सॉन्ग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री इतनी वायरल हुई कि दिन-प्रतिदिन उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ रही है। महाकुंभ में निरहुआ और आम्रपाली हाथ थामे पवित्र संगम स्नान करते नजर आए। इससे उनके संबंधों को लेकर प्रशंसकों में और उत्सुकता जगी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि निरहुआ ने आम्रपाली से गुपचुप तरीके से शादी कर ली?
इतनी लोकप्रियता के बावजूद दोनों ने कभी खुले तौर पर एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध को स्वीकार नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स में हालांकि कभी–कभी अफवाहें आती रहीं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर कभी भी कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन सच्चाई यह है कि Nirahua की Wife का नाम मनसा देवी है और वह निरहुआ के साथ ही मुंबई में रहती हैं।






