Dimple Singh Video: खेसारी और पवन सिंह पर डिंपल ने दिया बड़ा बयान, मुझे दोनों…

Dimple Singh Video: भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह ने हाल ही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में यह बात खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के लिए कहा। बता दें कि अक्सर अभिनेत्री डिंपल सिंह का नाम पवन सिंह से जुड़ता रहा है।

अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री ने खुलकर अपनी बात कही है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने बारे में बताते हुए कहा कि मुझे किसी से प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो मुझे खेसारी जी से प्यार है और ना ही मुझे पवन सिंह से प्यार है। डिंपल सिंह के इस खुलासे के साथ ही अब इसपर विराम लग गया है।

डिंपल सिंह का वायरल वीडियो

बता दें कि डिंपल सिंह ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ बहुत सारे एल्बम में काम किया है। पवन सिंह के साथ अक्सर उनका नाम जोड़ा जाता है। कई बार तो ऐसी अफवाहें भी उड़ी कि पवन सिंह और डिंपल सिंह रिश्ते में हैं लेकिन अब डिंपल सिंह के इस खुलासे के बाद इसपर विराम लग गया है।

पवन सिंह पहले ही शादी-शुदा हैं और डिंपल सिंह ने इस पर कहा है कि उनका पवन सिंह के साथ सिर्फ एक दोस्त का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें बहुत ही कठिन समय में सपोर्ट किया। इसलिए डिंपल सिंह पवन सिंह के साथ अपने आपको ज्यादा करीब महसूस करती हैं।

पवन सिंह और खेसारी के साथ डिंपल का विवाद

बता दें कि पवन सिंह और खेसारी के साथ डिंपल सिंह को कोई विवाद नहीं है। उनका दोनों ही एक्टर के साथ रिश्ते ठीक हैं। डिंपल ने कई बार कहा है कि उन्हें इन लोगों के विवादों से कोई मतलब नहीं है। वह इन विवादों से दूर रहती हैं।

Dimple Singh Video