Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह तीसरी बार शादी करने वाले हैं? इस प्रकार की खबरें सोशल मीडिया में काफी तेजी से फैल रही है। क्या सच में भोजपुरी स्टार पवन सिंह तीसरी शादी कर रहे हैं? इस बारे में खुद पवन सिंह ने खुलासा कर दिया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे चर्चित चेहरों में अगर नाम लिया जाता है तो उनमें पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। भोजपुरी गानों के साथ-साथ रियलिटी शो और फिल्मों से पवन सिंह ने काफी नाम कमाया है। हाल ही में राइज एंड फॉल रियलिटी शो में पवन सिंह नजर आए थे। इस शो में उनका धनश्री के साथ एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था।
अपने प्रोजेक्ट के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 5 जनवरी 2026 को अभिनेता ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर खुलासा किया।
बता दें कि हाल ही में बर्थडे के दौरान केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस महिमा सिंह भी उनके साथ नजर आई थीं। यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि लोग या बोलने वालों कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है?
तीसरी शादी पर पवन सिंह क्या बोले?
पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चल रही चर्चा पर बोलते हुए पवन सिंह ने साफ किया कि उनकी तीसरी शादी महज एक अफवाह है। रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले ही शादी का कार्ड तक छाप दिए गए थे।
पवन सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि उनके करोड़ों फैन्स हैं। उनमें से किसी ने शादी का प्लान बना दिया होगा। हमें इसके बारे में खुद भी नहीं पता।
पवन सिंह की पत्नी का नाम क्या है?
पवन सिंह की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। ज्योति सिंह से अभी पवन सिंह का विवाद चल रहा है। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था। आज भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को लेकर काफी भावुक हो जाते हैं।






